शहर की अशोक कॉलानी स्थित मंदिर पर आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रंद्धालु । संवाद
पीलीभीत। शहर की अशोक कॉलोनी में देर रात प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की धूम रही। मंदिर में पहले पाठ हुआ, उसके बाद तय समय पर एलईडी पर प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण देखा गया। दोपहर में भंडारा हुआ जो शाम तक चलता रहा। शाम को कॉलोनी से डीजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। राम भजनों पर महिलाओं और पुरुषों ने जमकर डांस किया। सूर्य अस्त के बाद पूरी कॉलोनी को मंदिर सहित दीपों से सजाया गया। देर रात तक यहां आतिशबाजी का दौर जारी रहा।