फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शार्ट सर्किट से किराना के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
दुकान के अंदर पड़ा जला सामान। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला फैजुल्ला खां में यश अग्रवाल की किराने के गोदाम में आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। व्यापारी का दावा है कि दुकान में रखा लाखों का सामान जल गया। उन्होंने शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग लगने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

यश अग्रवाल ने बताया कि उनकी बरेली गेट के पास दुकान है। उनका गोदाम वहां से कुछ दूरी पर मोहल्ला फैजुल्ला खां में है। शाम करीब 7:30 बजे वह दुकान बंदकर घर चले गए थे। घर पहुंचने के कुछ देर बाद पड़ोसी दुकानदारों ने फोन कर गोदाम की खिड़की से धुआं निकलने की सूचना दी। इस पर वह परिजन के साथ गोदाम पर पहुंचे। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। व्यापारी ने बताया कि उनकी दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान राख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें