फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिला अस्पताल परिसर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बंद कराई ओपीडी

विज्ञापन
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में शार्ट सर्किट की वजह से क्षतिग्रस्त हुआ बोर्ड।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शॉर्ट सर्किट से जिला अस्पताल परिसर में आग लगने से खलबली मच गई। आनन-फानन में उस तरफ की ओपीडी को बंद कराया गया। इसके बाद फायर सिलिंडर की मदद से आग पर काबू पाया गया तो सभी ने राहत की सांस ली। कर्मचारियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक जिला अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे जिला अस्पताल के कमरा नंबर सात के बाहर लगे बिजली के पैनल बोर्ड से धुंआ निकलने लगा। कर्मचारी जब-तक कुछ समझ पाते वहां लपटें निकलने लगीं। इससे खलबली मच गई।
ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने फायर सिलिंडर की मदद से आग पर बुझाया और सप्लाई को बंद कराया। इसके बाद मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। इस पर उस साइड में चल रही ओपीडी को बंद कराकर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। इस साइड के मरीजों को दूसरे तरफ शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


एक साइड में ओपीडी चलने से होती रही धक्का-मुक्की

भीड़ को देखते हुए जिला अस्पताल में पुरुष और महिला काउंटरों पर दवाओं का वितरण किया जाता है। एक साइड में ही ओपीडी चलने से वहां पर काफी भीड़ लग गई। जिसके चलते धक्का-मुक्की भी होती रहती।
-
मरीजों के किया शिफ्ट
जिला अस्पताल के करीब 20 कमरों में मरीजों की ओपीडी होती है। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां पर नौ कमरों में मरीजों को देखा जा रहा था। हादसे के बाद उन कमरों की ओपीडी को बंद करा दिया गया, जबकि दूसरी ओर मरीजों को देखा जाता रहा। बाद में इन कमरों के मरीजों को भी शिफ्ट कर दिया गया।
-
पुरानी वायारिंग से चल रही बिजली व्यवस्था

जिला अस्पताल परिसर की वायरिंग काफी पुरानी हो चुकी है। जब भी अस्पताल परिसर में बिजली की कोई दिक्कत आती है, तभी ही उसे सही किया जाता है। जबकि पुराने तारों को देखने की जहमत तक नहीं उठाई जाती। जहां शार्ट सर्किट हुआ, वहां वायरिंग काफी पुरानी हो चुकी थी।
-
मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आए थे। जैसे ही आग लगने का शोर मचा, सभी एक-दम भागने लगे।
- प्रियांशु मिश्रा, बसंत बिहार कॉलोनी, बीसलपुर
-
अपने रिश्तेदार को दिखाने आए थे। जब वह उन्हें दवा दिलाने के लिए वहां पहुंचे, तो काफी भीड़ थी। एक दम आग का शोर मचा, तो वह बिना दवा लिए हुए ही घर वापस आ गए।
विज्ञापन

- तरुण सिंह, नई बस्ती कॉलोनी

शाॅर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई थी। मामले की जानकारी लगने पर स्वयं मौके पर गया और वहां मरम्मत कार्य शुरू करवाया। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
- डॉ. एसपी सिंह, प्रभारी सीएमएस

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में शार्ट सर्किट की वजह से क्षतिग्रस्त हुआ बोर्ड।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें