गजरौला क्षेत्र में आग लगने से जला घर । संवाद
गजरौला। क्षेत्र के गांव सिसैइया निवासी पूरनलाल की झोंपड़ी में बुधवार रात आग लग गई। इससे वहां बंधी भैंस, गाय तथा भैंस का बच्चा बुरी तरह झुलस गया।
आग लगने से मोहल्ला के लोग जाग गए। बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू पाया। सूचना पर सुबह हल्का लेखपाल तथा गजरौला पुलिस ने मौका मुआयना किया। आग लगने से पड़ोसी मदनलाल के छप्पर को भी नुकसान पहुंचा है। संवाद