फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: राशन वितरण में धांधली करने पर कोटेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। राशन वितरण में धांधली करने के आरोप में कोटेदार के खिलाफ दियोरिया कोतवाली में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। गांव पिपरा निवासी राम बहादुर, उमेश कुमार व अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर कोटेदार ऋषिपाल पर राशन वितरण में धांधली करने का आरोप लगाया था। बीसलपुर एसडीएम के निर्देश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मनोज शर्मा व पूर्ति निरीक्षक ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों के बयान लिए। इसके बाद उचित दर की दुकान का निरीक्षण किया। पुलिस बल की मौजूदगी में जांच की गई। दुकान पर स्टॉक बोर्ड, साइनबोर्ड, रेट बोर्ड अपडेट नहीं पाया गया। इसके बाद पूर्ति निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने कोटेदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें