फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भगवान श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में रिपोर्ट दर्ज

Thu, 13 Mar 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव डूंडा काॅलोनी नंबर आठ निवासी सुभाष यादव ने बताया कि उनके पुत्र मनोज यादव ने इंस्टाग्राम आईडी पर एक पोस्ट की थी। उस पोस्ट पर गांव के कुछ लोगों ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। लोगों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी के अनुसार संजय और अरविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें