फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नोटिस के बाद भी जमा नहीं किया जुर्माना, अब होगी वसूली

Thu, 03 Aug 2023 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। खनन विभाग के छापे के दौरान मौके से मिट्टी भरे वाहनों को छोड़कर भागे लोगों से अब खनन विभाग अवैध खनन, गैर अनुमति और परिवहन सहित अन्य मदों में जुर्माना वसूलेगा। इसके लिए चालान के बाद मिले पते पर 30 वाहन मालिकों को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन

जिले में अनुमति से अधिक और अवैध खनन को लेकर मिल रही शिकायतों पर खनन विभाग और प्रशासन की ओर से जुलाई माह में छापामार कार्रवाई की गई थी। इसमें मौके पर चालक वाहन छोड़कर भाग गए थे। टीम ने एमचेक एप से वाहनों की जांच कर पंजीकरण आदि की जानकारी जुटाई थी। इसके बाद ऐसे सभी वाहन मालिकों को नोटिस जारी किया गया था।
सभी से जुर्माना और रॉयल्टी सहित अलग अलग धनराशि को निकालकर जमा करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया था। सभी नोटिस ऑनलाइन सभी के पास पहुंचे थे। नोटिस में जुर्माना जमा करने का तीन दिन का समय होता है, लेकिन अभी तक जमा नहीं किया गया है। अब 30 वाहन स्वामियों को 25 लाख के जुर्माने का नोटिस दिया गया है। जमा न करने की स्थिति में एआरटीओ के माध्यम से भी कार्रवाई कराई जाएगी। प्रभारी खनन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया 30 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। जुर्माना तय समय पर जमा करना होगा। न जमा करने पर वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें