फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लाखों लेकर फाइनेंस कंपनी गायब, निवेशकों ने दी तहरीर

Wed, 21 Jun 2023 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। लोगों से लाखों रुपये जमा कराके फाइनेंस कंपनी गायब हो गई। निवेशक फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक के पास गए तो उसने रुपये देने से इन्कार कर दिया। निवेशकों ने फाइनेंस कंपनी संचालकों के खिलाफ बीसलपुर थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

तहरीर में कहा गया है कि क्षेत्र के तमाम लोगों ने काफी समय पहले बीसलपुर के मोहल्ला पटेलनगर में खोली गई एक फाइनेंस कंपनी में रुपये जमा किए थे। निर्धारित अवधि पूरी होने पर जब वे कंपनी के कार्यालय पर अपना भुगतान लेने गए तो पता चला कि कंपनी कार्यालय बंदकर गायब है। वे कंपनी के शाखा प्रबंधक के घर पर गए और भुगतान मांगा तो उन्होंने गालीगलौज की और दोबारा रुपये मांगने आने पर जान से मारने की धमकी दी।
निवेशकों ने बुधवार को कोतवाली में मामले की तहरीर दी। तहरीर में शाखा प्रबंधक और सहायक शाखा प्रबंधक को आरोपी बनाया गया है। तहरीर देने वालों में गांव कनपरी निवासी बागीश कुमार, राजेश कुमार, जादौंपुर खुर्द निवासी विजय कुमार, चरखौला निवासी सेवाराम, बेहटा निवासी विजय वर्मा, तुर्राह निवासी सुखलाल आदि शामिल हैं। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें