फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आखिरकार प्रधानाध्यापक ने दिया अदेय प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कार्रवाई होने के डर से उच्च प्राथमिक विद्यालय कासिमपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीव गंगवार ने 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार को मंगलवार को अदेय प्रमाण पत्र दे दिया।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार ने एक सप्ताह पूर्व खंड शिक्षाधिकारी हर्षित शर्मा को पत्र देकर कहा था कि वह 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो गए थे। उन्होंने कार्यभार भी प्रभारी प्रधानध्यापक को 31 मार्च को ही सौंप दिया। उसके बाद भी उन्हें अदेय प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है।
खंड शिक्षाधिकारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को तत्काल राजेंद्र कुमार को अदेय प्रमाण पत्र देने के निर्देश दिए। उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि यदि उन्होंंने अदेय प्रमाण पत्र नहीं दिया, तो उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगाी।
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी के निर्देश पर उनके कार्यालय के वरिष्ठ एआरपी मुईन अहमद खां और एआरपी देवेंद्र कुमार मंगलवार को राजेंंद्र कुमार के साथ विद्यालय गए। इन लोगों के साथ प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दयाशंकर गंगवार और नगर महामंत्री जितेेंद्र कुमार भी थे।
काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार प्रभारी प्रधानाध्यापक ने राजेंद्र कुमार को अदेय प्रमाण पत्र दे दिया। इस बावत प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि राजेंद्र कुमार उनके पास अदेय प्रमाण पत्र लेने आए ही नहीं थे। मंगलवार को पहली बार आए और उन्हें अदेय प्रमाण पत्र दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें