पीलीभीत शहर में पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते डीएम और एसपी।स्रोत:सूचना विभाग
पीलीभीत। पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर बुधवार को तैयारियों का फाइनल रिहर्सल किया गया। इस दौरान मॉकड्रिल कर व्यवस्थाओं को परखा गया। डीएम संजय कुमार सिंह और एसपी अविनाश पांडेय के अलावा अन्य अफसर और कर्मचारी भी मॉकड्रिल में शामिल रहे।
जिले में छह परीक्षा केंद्रों पर 23 से 31 अगस्त तक कांस्टेबल भर्ती परीक्षा होनी है। इसको लेकर पूर्व से ही अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी थीं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, भीड़ पर नियंत्रण, परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था आदि तैयारियों को परखा गया। साथ ही अफसरों ने जरूरी निर्देश भी दिए। इसके बाद डीएम, एसपी के अलावा अन्य अधिकारी और कर्मचारियों ने परीक्षा के दौरान होने वाली गतिविधियों का रिहर्सल किया। परीक्षा सुबह दस बजे से 12 बजे तक और दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन निगरानी के लिए पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।