फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 16 Jan 2025 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। विवाहिता का उत्पीड़न और पति के दोस्त पर दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना बंडा के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पुत्री की शादी 23 दिसंबर 2018 को बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ की थी। शादी के बाद युवक उसकी पुत्री को परेशान करने लगा। आरोप है कि 13 जुलाई 2023 को युवक पुत्री को दवा लेने के बहाने बरखेड़ा लाया और उसे अपने दोस्त के साथ उसे भेज कर खुद लौट गया। इसके बाद 19 जुलाई को बरखेड़ा थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। जानकारी होने पर वह 20 जुलाई को पुत्री के ससुराल पहुंचा तो दामाद ने पुत्री के घर से भाग जाने की जानकारी दी। आरोप है कि 10 अप्रैल 2024 को पुत्री अपने मायके आई और बताया कि पति ने उसे अपने दोस्त के हाथ बेच दिया था। जिसने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। विरोध करने पर मारपीट की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें