फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फाइलेरिया अभियान को मिलेगी रफ्तार, स्कूली बच्चे भी लेंगे शपथ

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय सभागार में आयोजित प्रेंस कांफ्रेस में जानकारी देते चिकित्सक व मौजूद सीएमओ डॉ. आल
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में 10 से 28 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एमडीए (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) का अभियान चलाया जाएगा। इसमें 12,46,963 लक्षित जनसंख्या को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया जाएगा। इसमें स्कूल अपनी भूमिका निभाते हुए बच्चों को दवा खाने की शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में अभियान को लेकर पत्रकारों को जानकारी दी गई। इसमें रीजनल नोडल अधिकारी डॉ. शिवकांत ने कहा कि सभी स्कूलों के प्रत्येक कक्षा के अभिभावक और अध्यापक के वाट्सएप ग्रुप में फाइलेरिया के बचाव का वीडियो साझा किया जाएगा। स्कूल के बोर्ड पर एमडीए की तिथियां अंकित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि 1082 टीमों का गठन किया गया है। 180 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। इस दौरान सीएमओ डॉ. आलोक कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी पंकज द्विवेदी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें