फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जल चढ़ाकर घर लौट रहे कावड़िये से मारपीट

Mon, 21 Aug 2023 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। जल चढ़ाकर घर लौट रहे एक कावड़िया को पड़ोसी गांव के लाेगों ने पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले आई। पीछे से अन्य कावड़िये थाने पहुंच गए। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव दमुपुरा से ब्रजभान महंत की अगुवाई में गांव से 60 कावड़ियाें जत्था कछला गंगाजल लेने 16 अगस्त को गया था। सोमवार को जत्था ने बीसलपुर के मंदिर गुलेश्वरनाथ मंदिर पर जल चढ़ाने के बाद वापस घर लौट रहे थे। उन लोगो को गांव के स्थित मंदिर पर जल चढ़ाना था। जत्थे में शामिल अर्जुन ने बताया कि जब वह गांव भितेरा तिराह के समीप पहुंचा तो पड़ोस के गांव निवासी कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और बुरी तरह से पीटने लगे। परिजनों ने उसे बचाया। मौके पर डायल 112 पुलिस भी पहुंच गई। दोनों पक्षों को पुलिस थाने ले आई। पीछे अन्य कावड़िये भी थाने पहुंच गए। इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें