फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: समोसे के साढ़े चार सौ रुपये मांगने पर मारपीट

Tue, 02 Jan 2024 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशरफ खां निवासी अतहर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इसमें कहा गया कि उसकी कमल्ले चौराहे पर समोसे की दुकान है। दुकान के सामने नईम की हेयरकटिंग की दुकान है। नईम ने उसकी दुकान से कई बार समोसे लिए, लेकिन उसका रुपये नहीं दिया।
विज्ञापन

नईम के कुल 450 रुपये हो गए थे। जब उसने रुपये मांगे तो नईम टालमटोल करता रहता था। नईम शाम सात बजे दोबारा दुकान पर समोसे लेने आया, लेकिन उसने समोसे देने से मना कर दिया। इस पर नईम आग बबूला हो गया और गाली गलौच करते हुए अपने भाई जकी और एक अन्य युवक के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी दुकान में तोड़फोड़ की और 1200 रुपये भी लूट लिए। शोर शराबा होने पर आसपास के तमाम लोग एकत्र हो गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेश त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें