फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पड़े मिले रुपयों को लेकर दो लोगों में झगड़ा, पुलिस ने तीसरे को सौंपे

Sat, 07 Oct 2023 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। सड़क पर मिले 40 हजार रुपये को दो लोग अपने बताकर झगड़ने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

कोतवाली में भी दोनों ही रुपये अपने होने का तर्क देते रहे, लेकिन रुपये कहां से लाए इसकी जानकारी नहीं दे पा रहे थे। कुछ देर बाद कोतवाली पहुंचे राजेंद्र सक्सेना ने रुपये अपने बताए। कहा, उन्होंने बैंक से 90 हजार रुपये निकाले थे। पांच-पांच सौ रुपये के नोटों की एक गड्डी उन्होंने दूसरी जेब में जबकि 40 हजार रुपये दूसरी जेब में रखे, जो रास्ते में गिर गए। राजेंद्र सक्सेना ने बैंक शाखा से रुपये निकालने के सबूत भी पुलिस को दिए। तब पुलिस ने 40 हजार रुपये राजेंद्र सक्सेना को सौंप दिए। साथ ही रुपयों को अपना बताने का दावा कर रहे दोनों लोगों को दोबारा ऐसी गलती न करने की चेतावनी दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें