आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर किया घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
जहानाबाद। कस्बे में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कस्बा के मोहल्ला पसियापुर निवासी पूर्व सभासद कामिल खान के परिवार और पसियापुर निवासी लियाकत खान के परिवार के बीच चुनावी रंजिश चल रही है। जिसको लेकर काफी समय से झगड़ा हो रहा है। मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे चौराहे पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।
जिसमें कैफ खान पुत्र कामिल खान घायल हो गया। गंभीर हालत में सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कामिल खान ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले के मोहम्मद इमरान खान, नदीम खान, शराफत खान पुत्र लियाकत खान एक राय होकर गालियां देते हुए उसकी चक्की पर घुस आए और कांते से पुत्र कैफ खान के सर पर प्रहार कर दिया।
जिस कारण उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही बेहोश हो गया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुुरू कर दी है।