फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदोई के पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान के परिवार के लोगों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदोई के रहने वाले पूर्व प्रधान वशीर अहमद ने बताया कि मंगलवार की सुबह साढ़े दस बजे वह दुकान पर बैठे हुए थे। इस दौरान वर्तमान प्रधान के परिवार के शमसुल, तालिब, दानिश और जाबिर लाठी डंडे लेकर उनकी दुकान पर आ गए। जब उनके भाई मोहम्मद सलीम और उनका पुत्र आरिफ बचाने आया, तो उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर दूसरे पक्ष शमसुल ने बताया है कि पूर्व प्रधान वशीर अहमद अपने परिवार के साथ और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वह व तालिब गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया है कि पहले से आपस में विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें