पूरनपुर। पति-पत्नी में झगड़ा होने के बाद मायके और ससुराल वाले भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घटना 18 अगस्त को गांव लोधीपुर की है। गांव निवासी दिव्यांग निजामुद्दीन ने बताया कि उसके भाई और भाभी में कहासुनी हो गई थी। दोनों को समझाकर शांत कर दिया गया। इसे लेकर भाभी के मायके वालों ने उसे रास्ते में घेरकर पीटा। घर में घुसकर गालीगलौज कर मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी।
दूसरे पक्ष के ताहिर खां की पत्नी चंदा बेगम का आरोप है कि आरोपी पक्ष ने उनके घर में घुसकर गाली-गलौज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि निजामुद्दीन की ओर से गांव निवासी जीशान खां, शीवान खां, छोटू उर्फ फिरोज के खिलाफ और चंदा बेगम की ओर से गांव निवासी कमालुद्दीन, नईम, फईम और जलालुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।