पीलीभीत। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बरखेड़ा और पूरनपुर क्षेत्र में छापा मारकर छह दुकानों से नमूने लिए हैं। रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भोपतपुर तुलाराम स्वीट्स की दुकान से सोन पापड़ी, पूरनपुर के घुंघचाई चौराहा अनिल स्वीट्स की दुकान से गुलाब जामुन, चन्नी राजा स्वीट्स से छेना रसगुल्ला, पूरनपुर के गणेशगंज पूर्वी स्थित सर्वसुख स्वीट्स से सोन पापड़ी व मोतीचूर लड्डू और पूरनपुर के शेरपुर मार्ग स्थित राजा जनरल स्टोर से रसभरी रसगुल्ला का नमूना लिया। टीम ने जांच को लिए गए नमूनों को प्रयोगशाला भेज दिया है। संवाद