फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शहर में फाॅल्ट की समस्या बरकरार, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में फाॅल्ट की समस्या से उपभोक्ता परेशान है। तार तो कहीं ट्रांसफार्मर में फाॅल्ट होने से कई घंटों तक अघोषित बिजली की कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के नई बस्ती, मोहल्ला गोपाल सिंह, रामलीला टाउन टू, गैस चौराहा, होली चौराहा में करीब एक घंटे तक आपूर्ति ठप रही। इसके अलावा वल्लभनगर, केजीएन टू क्षेत्र में भी करीब डेढ़ घंटा आपूर्ति प्रभावित रही। इससे लोगों को परेशान होना पड़ा। हालांकि जानकारी के बाद ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने फाॅल्ट को दुरुस्त कर सप्लाई को सुचारू कर दिया। अवर अभियंता जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ स्थानों पर मामूली फाॅल्ट हुए थे। जिन्हें दुरुस्त करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें