फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नकटादाना फीडर में फाल्ट होने से छह मोहल्लों में दो घंटें गुल ही बिजली

विज्ञापन
नकटादाना फीडर पर इसी उपकरण में हुआ फाल्ट। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में बिजली फॉल्ट की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को नकटादाना फीडर में फॉल्ट होने से दोपहर बाद लाइट गुल हो गई। करीब छह मोहल्लों में दो घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नकटादाना फीडर से मोहल्ला बड़ा खुदागंज, सनराइज कॉलोनी, भूरे खा, आवास विकास, साईधाम कॉलोनी समेत छह से अधिक मोहल्ला के हजारों उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति मुहैया कराई जाती है। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे फीडट में तकनीकी फॉल्ट हो गया। इससे आपूर्ति ठप हो गई।
जानकारी के बाद विभागीय कर्मचारियों ने फॉल्ट सही करने के प्रयास शुरू किए गए। फॉल्ट होने से करीब दो घंटे तक सप्लाई प्रभावित रही। अवर अभियंता जहांगीर आलम ने बताया कि नकटादाना फीडर में फॉल्ट होने से बिजली प्रभावित हुई थी। इसको दुरुस्त कराकर सप्लाई सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें