फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 132 केवीए उपकेंद्र में फाॅल्ट, रात में दो घंटे गुल रही कई इलाकों की बिजली

विज्ञापन
रूपपुर कमालु ​​स्थित फीडर पर बिजली सही करते निगम के कर्मचारी।स्रोत:ऊर्जा निगम
विज्ञापन
पीलीभीत। बृहस्पतिवार रात 132 केवीए उपकेंद्र में फाॅल्ट आ जाने पूरे शहर की बिजली दो घंटे गुल रही। बाद में समस्या का निस्तारण हो जाने के बाद भी कई इलाकों में रातभर अंधेरा ही रहा।
विज्ञापन

देर रात बीसलपुर रोड स्थित रूपपुर कमालू स्थित 132 केवीए सब स्टेशन का लाइटिंग एरेस्टर रात करीब दस बजे फुंक गया। इससे पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। सूचना मिलते ही ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर फाॅल्ट को करीब दो घंटे में सही किया। बावजूद इसके कई इलाकों की बिजली गुल ही रही।
इधर, शुक्रवार की सुबह एकता नगर में बिजली के खंभे में दिक्कत आने को रामबिहार, खकरा, गोपाल सिंह, बाजार गेट,बेनी चौधरी, चूने वाली गली, साहूकारा, दुर्गा प्रसाद, नई बस्ती, शरीफ खां, अग्रवाल सभा आदि जगहों पर अन्य वजहों से लोगों को बिजली नहीं मिल सकी। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि 132 केवीए उपकेंद्र में लाइटिंग एरेस्टर फुंक जाने से दिक्कत हुई थी। जिसे बाद में सही करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें