फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बचपन में सिर से उठा पिता का साया, फिर भी पाया मुकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सीबीएसई की 12वीं कक्षा में कलिका अग्रवाल ने 98.40 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। कालिका के पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। कालिका सिविल सेवा में जाना चाहती हैं और अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता स्मिता अग्रवाल को देती हैं। मां स्मिता बेनहर पब्लिक स्कूल में अध्यापक हैं।
विज्ञापन

कलिका का कहना है कि आगे वह सिविल सेवा में जाकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं। उनके पिता की वर्ष 2010 में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद परिवार तमाम समस्याओं से जूझता रहा। उनकी मां स्मिता अग्रवाल ने अपनी दोनों बेटियों को संभाल खुद बेनहर पब्लिक स्कूल में अध्यापक के तौर पर जिम्मेदारी निभाते हुए बच्चों को बेहतर शिक्षा के रास्ते पर आगे बढ़ाया।
विज्ञापन

कलिका का कहना है कि इंटर की पढ़ाई को कठिन न समझें। नियमित पाठ्यक्रम का अभ्यास करें। सोशल मीडिया का पाठ्यक्रम से संबंधित अच्छा प्रयोग करें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें