फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बेटी को भगाने वाले को नहीं पकड़ सकी पुलिस, पिता ने फंदे पर लटक कर दी जान

Wed, 21 Jun 2023 11:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

कोतवाली क्षेत्र में बेटी को भगाने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर पिता ने आत्महत्या कर ली। शाम तक परिवार वाले पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटी को भगा ले जाने के मुकदमे में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने से क्षुब्ध होकर पिता ने बुधवार को फंदे से लटककर जान दे दी। इससे परिवार में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहती रही। लेकिन परिवार वाले देर शाम तक अपने एक नजदीकी के आने का इंतजार करते रहे।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र से बीती 17 जून को नाबालिग किशोरी को पड़ोसी का रिश्तेदार भगा ले गया था। इसके बाद लड़की के पिता ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस में की। 20 जून को कोतवाली पुलिस ने आरोपी फरियाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। आरोप है पुलिस ने मामले में कोई दिलचस्पी नहीं ली। पड़ोसी से पूछताछ तक नहीं की गई।

पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से पिता और परिवार के लोग काफी आहत थे। 21 जून को परिवार के सभी लोग शहर में ही स्थित रिश्तेदारी में गए थे। यहां से पिता नहाने की बात कहकर अपने घर चला आया। काफी देर तक जब वह लौटकर नहीं आए, तो परिवार वालों ने आकर देखा। घर के अंदर पिता का शव फंदे पर लटका हुआ देख चीख पुकार मच गई। परिवार वाले उन्हें निजी अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार से शव के पोस्टमार्टम के लिए कहा तो परिवार वाले मना करने लगे। परिजन का कहना है कि एक रिश्तेदार आ रहे है। इसके बाद आगे की कार्रवाई का फैसला लेंगे। परिजन शव को शहर में ही पिता की ससुराल लेकर चले गए। यहां भी पुलिस परिवार वालों को समझाने का प्रयास करती रही। देर शाम तक परिवार वाले पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें