फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बेटी के बारे में जानकारी करने गए पिता को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 05 Sep 2023 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। बहला फुसला कर ले जाई गई युवती के बारे में जानकारी करने आरोपी के घर पहुंचे पिता की पिटाई कर दी गई। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने युवती के पिता की ओर से गांव फत्तेपुर निवासी अर्जुन उर्फ छोटू, उसके भाई मनोज, नीरज और अर्जुन की बहन व भाभियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना तीन सितंबर की है। युवती के पिता ने बताया कि उसकी गैरमौजूदगी में गांव फत्तेपुर निवासी अर्जुन उर्फ छोटू उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया। अर्जुन के बहकावे में आकर उसकी पुत्री घर में रखे जेवरात और 1.42 लाख रुपये भी साथ ले गई। अर्जुन के घर पुत्री की जानकारी करने पहुंचने पर उसके भाई, भाभियों और बहनों ने गालीगलौज कर मारपीट की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें