पीलीभीत। पिता ने दोस्तों पर पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है।
थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी महिपाल ने थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि 25 मार्च को उसके पुत्र महेंद्र पाल को उसके चार दोस्त नदी के पास घूमने के लिए कहकर ई-रिक्शे से लेकर गए थे। नदी के पास पहुंचते ही पुत्र के एक दोस्त ने संकरे रास्ते पर ई-रिक्शा पलट दिया। हादसे में उसके पुत्र को गंभीर चोट आई थी। इलाज में रुपये लगाने के डर से चारों दोस्तों ने साजिशन उसे पास बह रही नदी में फेंक दिया। जिससे उनके पुत्र की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद