फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त

Wed, 10 Feb 2016 12:03 AM IST
बिलसंडा, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू के जिला संगठन मंत्री ओमप्रकाश पाल ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला संगठन मंत्री ने मंगलवार को ब्लाक परिसर में आयोजित भाकियू की पंचायत में कहा कि प्रशासन की अनदेखी के चलते किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। पंचायत में जिला प्रचार मंत्री श्रीकृष्ण राजपूत, तहसील अध्यक्ष संतोष यादव, तहसील मंत्री अमित कुमार, बाबू सिंह, रामदयाल, दीनदयाल, पप्पू, बेलावती, मीरा देवी, नागेश्वर दयाल, शिवराज सिंह, ममता देवी, अनीता देवी और यशपाल राजपूत आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान प्रशासन से वंचित लोगो को पेंशन दिलाए जाने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्थाओं को दूर कराने, बिजली की समस्याओं को हल कराने, समग्र गांव गौहनिया, सिसैइया, लिलहर में अधूरे पड़े विकास कार्य पूरे कराने और ग्रामीण क्षेत्र के वंचित पात्रों के घरों पर स्वच्छ शौचालय बनवाने की मांग की गई है। पंचायत की अध्यक्षता संतोष कुमार ने और संचालन श्रीकृष्ण ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें