फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मकसूदापुर चीनी मिल को गन्ना नहीं देंगे किसान

Sat, 11 Nov 2023 02:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गांव केशवपुर के समीप गन्ना के वाहनो को आड़ा तिरछा खड़ा कर जाम लगाकर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकार
विज्ञापन
पूरनपुर। मकसूदापुर की चीनी मिल की ओर से गन्ना खरीद केंद्र लगाने के विरोध में गांव केशवपुर गन्ना खरीद केंद्र से जुड़े किसानों ने गांव के पास जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे जिला गन्ना अधिकारी (डीसीओ) खुशीराम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

गांव केशवपुर में करीब पांच साल से पीलीभीत की एलएच चीनी मिल का गन्ना खरीद केंद्र लग रहा था। इस बार भी सुरक्षण प्रस्ताव से पहले एलएच चीनी मिल ने ही गांव में सप्ताह भर पहले गन्ना खरीद केंद्र लगाकर खरीद शुरू की। सुरक्षण प्रस्ताव में केशवपुर का गन्ना खरीद केंद्र मकसूदापुर चीनी मिल को दे दिया गया। इसकी भनक पर खरीद केंद्र के कई किसानों ने गांव के समीप जाम लगाकर धरना-प्रदर्शन शुरू किया।
सूचना पर पहुंचे घुंघचाई एसओ कपिल कुमार ने किसानों को समझाने की कोशिश की, लेकिन किसान मौके पर जिला गन्ना अधिकारी को बुलाने की मांग करने लगे। किसानों का कहना था कि एलएच चीनी मिल गन्ना आपूर्ति का समय पर गन्ना मूल्य भुगतान कर रही है। मकसूदापुर चीनी मिल के भुगतान की स्थिति ठीक नहीं है। वे लोग किसी कीमत पर मकसूदापुर चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति नहीं करेंगे। एलएच चीनी मिल के अलावा अन्य चीनी मिल का गन्ना खरीद केंद्र नहीं लगने दिया जाएगा।
विज्ञापन

धरना स्थल पहुंचे जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम ने शासन स्तर से सुरक्षण प्रस्ताव में मकसूदापुर चीनी मिल को गन्ना खरीद केंद्र मिलने की जानकारी दी। प्रदर्शनकारियों ने डीसीओ को ज्ञापन देकर गांव में एलएच चीनी मिल से ही गन्ना खरीद कराने की मांग की। डीसीओ का कहना था कि किसानों के ज्ञापन की जानकारी उच्च अफसरों को दी जाएगी। इस दौरान तिलक सिंह, गंगाराम, राधेश्याम, कंधईलाल, कृपा शंरक, रामकिशोर आदि किसान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें