फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किसानों को स्ट्राबेरी की खेती करने के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
गेस्ट हाउस पर बैठक लेते राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह।स्रोत:सूचना विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। मंडी एवं उद्यान विभाग के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने निरीक्षण भवन में मंडी और उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने उद्यान विभाग की ओर से पाली हाउस और नर्सरी के बारे में जानकारी ली। कहा कि यहां का मौसम काफी अच्छा है। जरूरी है कि किसानों को गेहूं, धान और गन्ने की फसल के अलावा स्ट्राबरी और बागबानी के प्रति जागरूक किया जाए। इससे आय भी अच्छी होगी।
विज्ञापन

दोपहर करीब तीन बजे राज्यमंत्री पीलीभीत पहुंचे। पहले उनको उद्यान विभाग की ओर से संचालित नर्सरी का निरीक्षण करना था। बारिश के चलते वह निरीक्षण नहीं कर सके। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में उन्होंने मंडी समिति और उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ शासन की योजनाओं और हो रहे कार्यों की समीक्षा की।
राज्यमंत्री ने उद्यान अधिकारी से संचालित पाली हाउस के बारे में पूछा। बताया कि दो पाली हाउस संचालित हैं। इस पर राज्यमंत्री ने इनको बढ़ाने के लिए कहा। राज्यमंत्री ने कहा कि किसानों को जागरूक किया जाए, ताकि शासन की योजनाओं का उनको लाभ मिल सके।
विज्ञापन

कहा कि किसानों को स्टाबेरी, अमरूद की खेती के लिए प्रेरित किया जाए। इससे उनको बेहतर लाभ मिलेगा। किसानों को इसके लिए पौध भी उपलब्ध कराई जाए। उद्यान विभाग के बाद मंडी समिति के अधिकारियों से मंडी की ओर से बनाई गई सड़कों के बारे में पूछा।
कहा कि जहां सड़क खराब हो गई है उसकी रिपोर्ट बनाकर दें ताकि शासन से मरम्मत के लिए बजट जारी कराया जा सके। कहा कि मंडी में किसानों के लिए बेहतर व्यवस्था की जाए। मंडी में आने वाले किसानों के बैठने, आराम करने और अन्य जरूरी सुविधाओं पर काम हो। विधायकों से प्रस्ताव लेकर उनके पास भेजा जाए। समीक्षा के दौरान जिले के अलावा मंडल स्तर के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें