पीलीभीत। जिले के किसानों को किसान स्मार्ट कार्ड के लिए अभी एक सप्ताह का और इंतजार करना पड़ेगा।
दरअसल पहले एक जुलाई से जिले में किसान स्मार्ट कार्डों को बनाने का कार्य शुरू किया जाना था लेकिन कृषि विभाग की ओर से अब तक प्रशिक्षण पूरा नहीं किया। साथ ही इस संबंध में कोई बैठक भी नहीं की गई। कृषि विभाग के अनुसार यहां अब स्मार्ट कार्ड बनने की शुरुआत आठ जुलाई तक हो सकेगी। संवाद