फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किसानों ने रैली निकाली, ज्ञापन भी सौंपा

विज्ञापन
बिलसंडा में प्रदर्शन करते किसान यूनियन टिकैत संगठन के कार्यकर्ता । संवाद
विज्ञापन
केंद्र सरकार के खिलाफ कलीनगर, बिलसंडा और अमरिया में प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों के अलग-अलग संगठनों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। अमरिया में किसान मोर्चा की ओर से ट्रैक्टर रैली निकाली गई। अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया। बिलसंडा में भी किसानों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया।
अमरिया। सोमवार को किसान मोर्चा ने ट्रैक्टर रैली निकाली। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। तहसीलदार संजय कुमार सिंह को दिए गए ज्ञापन में एमएसपी की गारंटी, हरियाणा सरकार द्वारा किसानों पर थोपे गए फर्जी मुकदमे वापस लेने समेत पांच मांगें की गईं। इससे पहले ट्रैक्टर रैली संयुक्त किसान मोर्चा जिला प्रभारी सरदार गुरजाब सिंह के नेतृत्व में बढ़ेपुरा गुरुद्वारे के पास से शुरू होकर नेशनल हाईवे मार्ग से तहसील परिसर में पहुंची। ज्ञापन देने वालों में पलविंदर सिंह, गुलजार सिंह, काला सिंह, अमरीक सिंह, लक्खा सिंह, दलबीर सिंह, छिंदा सिंह, सतनाम सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलसंडा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक गेट के सामने प्रदर्शन करते हुए समस्याओं को रखा। कहा कि किसानों की मांगों को मान लिया जाए तो वे धरना प्रदर्शन नहीं करेंगे। किसानों को रोजगार दिया जाए और एमसपी पर अनाज खरीद की जाए। बिजली का बिल माफ किया जाए, किसान मजदूर को मनरेगा के तहत 200 दिन का रोजगार दिया जाए, मनरेगा की मजदूरी प्रतिदिन 700 रुपये कर दी जाए, किसान आंदोलन में किसानों के साथ जो बर्ताव किया जा रहा है वह गलत है। कहा कि सभी किसान जल्द ही आंदोलन में भाग लेंगे। इस दौरान तहसील अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा, कृष्णा राजपूत, वीरपाल ,गुड्डू, राजपूत, रामपाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

बिलसंडा में प्रदर्शन करते किसान यूनियन टिकैत संगठन के कार्यकर्ता । संवाद

बिलसंडा में प्रदर्शन करते किसान यूनियन टिकैत संगठन के कार्यकर्ता । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें