फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को जल्द दिया जाए फसलों का मुआवजा : वरुण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी ने मुख्यमंत्री व डीएम को पत्र भेजकर ओलावृष्टि एवं बारिश के चलते किसानों की गेहूं की फसल को हुए नुकसान का आकलन कराने की बात कही है। साथ ही किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा देने की बात कही है।
विज्ञापन

सांसद ने पत्र में कहा है कि बेमौसम बारिश से किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचा है। जिसकी वजह से वह बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं। इस स्थिति में किसानों के नुकसान का उचित आकलन कराने और शीघ्र मुआवजा देने की कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए। ताकि किसानों को राहत मिल सके। सांसद ने डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार को भी पत्र भेजकर किसानों के नुकसान का आकलन कराकर उचित मुआवजा दिलाने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें