फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: आबादी के पास तेंदुआ की मौजूदगी से सहमे किसान, पिछले तीन दिनों से लोगों की उड़ी रातों की नींद

Tue, 20 Sep 2022 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

माला जंगल से बाहर गांव डूडा में पिछले तीन दिन से तेंदुआ की चहलकदमी बनी हुई है। सोमवार को खेतों की ओर पहुंचे किसानों की तेंदुआ पर नजर पड़ी तो भगदड़ मच गई थी। 
विज्ञापन
तेंदुआ की सूचना पर पहुंचे वनकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र के माला जंगल से बाहर गांव डूडा में पिछले तीन दिन से तेंदुआ की चहलकदमी बनी हुई है। सोमवार को खेतों की ओर पहुंचे किसानों की तेंदुआ पर नजर पड़ी तो भगदड़ मच गई। शोर मचाने पर तेंदुआ झाड़ियों के रास्ते आगे निकल गया। वनकर्मियों ने पगचिह्न ट्रेस कर निगरानी बढ़ा दी है।

विज्ञापन


माला रेंज के जंगल सीमा से करीब एक किलोमीटर बाहर गांव डूडा बसा हुआ है। गांव की सीमा में वन्यजीवों की चहलकदमी बनी रहती है। तीन दिन पूर्व से चहलकदमी कर रहे तेंदुआ ने शनिवार को गाय पर हमला कर घायल कर दिया था। खेतों में तेंदुए की चहलकदमी के बाद किसान भयभीत हैं। उनका कहना है कि हमले की आशंका बढ़ रही है। रेंजर कपिल कुमार ने बताया कि दो दिन पुराने पगचिह्न मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें