फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मुआवजे की मांग को लेकर एसडीएम से मिले किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। नहर का पानी भर जाने से खराब हुई गेहूं की फसल के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने एसडीएम बीसलपुर से मुलाकात की। मुआवजा दिलाए जाने के लिए प्रार्थना पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन


सात मार्च की गांव डढ़िया रांझे के पास नहर की पटरी कट जाने से तीन गांवों के 50 से अधिक किसानों की गेहूं की फसल जलमग्न हो गई थी। इस कारण डढ़िया रांझे, बरखेड़ा और नकटा मुरादाबाद के किसानों की करीब 500 बीघा फसल को नुकसान हुआ।
पानी भरने से हुए नुकसान की भरपाई को लेकर किसानों ने बुधवार को एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया। नहर का पानी खेतों में भर जाने को दैवीय आपदा मानते हुए मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। प्रार्थना पत्र देने वालों में अहमदुल्ला, बाबू कुरैशी, रोशनलाल, कृष्णपाल, अहमद नूर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें