फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती के खिलाफ आंदोलित किसानों ने सब स्टेशन पर डाला ताला, धरना

विज्ञापन
बिलसंडा में एसडीएम को ज्ञापन देते भाकियू के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
बिलसंडा। अघोषित बिजली कटौती को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी छठे दिन भी बिजली घर पर धरने पर बैठे रहे। पूर्व के कार्यक्रम अनुसार शनिवार को उन्होंने कार्यालय की तालाबंदी भी की और एसडीएम के समझाने के बाद ताले खोल दिए।
विज्ञापन

गांव मरौरी फीडर से करीब 350 घरेलू कनेक्शन के साथ ही मोटर कनेक्शन भी है। मोटर कनेक्शन के लिए 10 घंटे बिजली मिल रही है, लेकिन किसानों की मांग है कि उनको मोटर कनेक्शन के लिए 18 घंटे बिजली दी जाए लेकिन बिजली विभाग द्वारा शेड्यूल के अनुसार लाइट ना देने से नाराज संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी सोमवार से धरने पर जमे हुए हैं। शनिवार को अपनी मांगों को पूरा करने के लिए एक घंटे तालाबंदी भी की।
इस दौरान एसओ अचल कुमार द्वारा उनको समझाया गया लेकिन वह नहीं माने। इस पर एसडीएम ऋषि कांत राजवंशी और सीओ प्रशांत कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्तालाप कर उनको समझाने का प्रयास किया। किसानों ने ज्ञापन भी सौंपा जिस पर एसडीएम ने उनकी समस्याओं को समाधान कराने की बात कही। जिसके बाद कार्यालय के ताले खोल दिए गए पदाधिकारियों चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्याओं को समाधान नहीं किया गया तो वो चक्का जाम के लिए विवश होंगे और जब तक उनकी समस्या का समाधान नही होगा बो धरना देते रहेंगे।

बिलसंडा में तालाबंदी करते भाकियू पदाधिकारी। संवाद- फोटो : PILIBHIT

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें