पीलीभीत। पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी ने बाढ़ की तबाही से पीड़ित किसानों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री से विशेष पैकेज दिए जाने का आग्रह किया है।
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में सांसद ने कहा कि पीलीभीत कृषि बहुल क्षेत्र है। पीलीभीत, बरख़ेड़ा, पूरनपुर और बहेड़ी में बारिश से धान की फसल बर्बाद हो गई है। काफी संख्या में किसानों के पशुओं का भी नुकसान हुआ है। फसल एवं पशुओं की क्षति का मुआवजा देने के साथ साथ किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिलाया जाए। किसानों पर संकट की घड़ी है। ऐसे में पीलीभीत और आसपास के बाढ़ प्रभावित जनपदों के लिए विशेष पैकेज दिए जाने की सख्त जरूरत है।