फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से किसान की मौत

Tue, 04 Apr 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से किसान की मौत
विज्ञापन
 पूरनपुर रोड पर गजरौला कस्बे में सीएचसी से दवा लेकर लौट रहेे व्यक्ति को बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गजरौला थाना क्षेत्र बिठौराकला के रहने वाले 55 वर्षीय किसान रामलाल सोमवार सुबह सीएचसी पर खांसी की दवा लेने गए थे। दवा लेकर बाहर निकलते ही सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम जानकारी मिलने पर परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए। देर रात रामलाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को मेमो के जरिए सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें