फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीसलपुर में सांड़ के हमले से किसान की मौत

Sun, 20 Aug 2023 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
परशुराम का फाइल फोटो ।
विज्ञापन
बीसलपुर। प्रशासन की लापरवाही के चलते आए दिन लोग छुट्टा पशुओं का शिकार होकर अपनी जान गंवा रहे हैं। शुक्रवार रात करीब आठ बजे बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सावेपुर निवासी 42 वर्षीय परशुराम गंगवार पर फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर जाते समय सांड़ ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल परशुराम सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बीसलपुर क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी घटना है। 13 अगस्त को रामनगर कॉलोनी के नितिन बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में सांड़ से टकरा जाने से उनकी मौत हो गई थी। उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया था। इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।
बरखेड़ा में भी पिछले साल प्रधान के पिता को सांड़ ने हमला कर मार दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि छुट्टा पशु फसलें उजाड़ रहे हैं। रखवाली करने जाने पर किसानों पर हमला कर रहे हैं। छुट्टा पशुओं को गोआश्रय स्थलों में रखने के प्रशासन के दावे हवाई साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

-

चार माह में सात लोग गंवा चुके जान
- 24 मई को बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अखौली निवासी 73 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी लल्लन बाबू पूजा के लिए फूल लेने जा रही थीं। इसी दौरान छुट्टा पशु ने उन पर हमला कर दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
- 29 मई की शाम सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला काला मंदिर निवासी 24 वर्षीय बंटी शाम आठ बजे माधोटांडा रोड पर बाइक से गया था। जहां सांड़ से टकरा जाने से उसकी मौत हो गई।
- 30 मई को पूरनपुर क्षेत्र के मोहल्ला बांसी वाली गौंटिया निवासी 42 वर्षीय दिलशाद शहर से खेल तमाशा दिखाने के बाद घर लौट रहे थे। गजरौला के पास कैंच मोड़ के निकट उनकी बाइक सांड़ से टकरा गई। इससे उनकी मौत हो गई।
- 15 जून को शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलगंवा निवासी 26 वर्षीय यशपाल शहर में डीजल लेने के लिए आ रहे थे। डीएम आवास के सामने बाइक के छुट्टा पशु से टकराने से यशपाल की मौत हो गई।
- 24 जून को बरखेड़ा क्षेत्र के गांव खमरिया पंडरी निवासी नन्नू लाल खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान उन पर सांड़ ने हमला कर दिया। इलाज को लाते वक्त उनकी रास्ते मेंं मौत हो गई।
- 13 अगस्त को बीसलपुर क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर कॉलोनी के रहने वाले 27 वर्षीय नितिन सिंह चौहान रिश्तेदारी में अंत्येष्टि में शामिल होकर वापस आ रहे थे। बीसलपुर पहुंचने पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के निकट सांड़ से उनकी बाइक टकरा गई। नितिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी विक्की गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें