फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: समितियों में किसान सहायता केंद्र किए जाएंगे स्थापित

विज्ञापन
विभागीय अ​धिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार।स्रोत:सूचना विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। गन्ना एवं चीनी मिल विकास राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने समीक्षा बैठक में अधिक से अधिक किसानों को समिति का सदस्य बनाने के लिए किसान सहायता केंद्र स्थापित करने की घोषणा की। कहा कि गन्ना समितियों के कर्मचारी किसान सहायता केंद्र पर किसानों का ऑन लाइन पंजीकरण करेंगे।
विज्ञापन


शनिवार को गन्ना विभाग में हुई बैठक में राज्यमंत्री ने कहा कि पीलीभीत, पूरनपुर, बीसलपुर एवं मझोला सहित चार सहकारी गन्ना समितियां है। चारों गन्ना विकास समितियों मे 20 हजार से अधिक गन्ना किसानों को सदस्य बनाया जाना है। सदस्य बनने पर किसान अपना गन्ना चीनी मिलों में आपूर्ति कर पाएंगे।
बैठक मे जिला गन्ना अधिकारी खुशी राम भार्गव ने बताया कि 1538 किसानों को ऑनलाइन सदस्यता दिलाई जा चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा 906 किसानों ने पीलीभीत समिति में आवेदन किए हैं। बीसलपुर समिति से 244, पूरनपुर समिति से 352 एवं मझोला समिति में 36 किसानों ने ऑनलाइन सदस्यता के लिए आवेदन किया है। बैठक में सचिव प्रदीप अग्निहोत्री, अवर अभियंता सुरेश राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें