फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लता मंगेशकर के जन्मदिन पर फैंस ने सजाई संगीत की महफिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के 95 जन्मदिवस के अवसर पर शहर के एक होटल में संगीत संध्या का आयोजन किया गया। इसमें लता मंगेशकर फैंस क्लब के सदस्यों ने संगीत की महफिल सजाई। इस दौरान डॉ. अलका श्रीवास्तव को 2023-24 के लता मंगेशकर अवॉर्ड से नवाजा गया। डॉ. अविरल पांडे को परफॉर्मेंस ऑफ द डे का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

संगीत संध्या की शुरुआत लता मंगेशकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद केक काटकर की गई। सर्वप्रथम नन्हे कलाकार क्षितिज सक्सेना ने नाम गुम जाएगा, समृद्धि सक्सेना, पावनी गुप्ता ने हंसता हुआ नूरानी चेहरा, मोहम्मद नबी अंसारी ने आ मेरी रानी ले जा छल्ला निशानी, डॉ अर्चना त्रिपाठी ने रिमझिम-रिमझिम, संदीप सिंह ने कोई नजराना लेकर आया हूं, डॉ. अलका श्रीवास्तव ने तेरे मेरे बीच में कैसा है यह बंधन अंजाना, डॉ दीपा, डॉ. अनिल मिश्रा और डॉ. शुचि ने भी गीत प्रस्तुत किए।
सुपरस्टार सिंगर में तीसरे स्थान पर रहकर जिले का नाम रोशन करने वाले नन्हें कलाकार क्षितिज सक्सेना को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आकाश सिन्हा और धर्मेंद्र निमरानी की ओर से सभी कलाकारों को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर क्लब के अध्यक्ष आदित्य पांडे ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा, डॉ. एसके अग्रवाल, डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. के एन तिवारी, डॉ. परविंदर सिंह सहमी, डॉ. ममता सक्सेना, संजय जिंदल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें