फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: जनाजे में शामिल होकर लौट रहा था परिवार, पेड़ से टकराई वैन, दो महिलाओं की मौत, छह घायल

Fri, 28 Apr 2023 09:05 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

हादसे में वैन में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। सभी  घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   
विज्ञापन
पेड़ से टकराई कार, दो महिलाओं की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरिया पीलीभीत हाईवे पर भौनी गांव में पास शुक्रवार करीब पांच बजे अनियंत्रित होकर वैन पेड़ से टकरा गई। हादसे में वैन में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   

विज्ञापन

नवाबगंज निवासी सहकूर अहमद की बेटी तरन्नुम की शादी सितारंगज में हुई थी। एक दिन पूर्व बेटी के ससुर की मौत होने पर शुक्रवार को जनाजे में शामिल होने के लिए परिवार के करीब आठ लोग इको वैन से सितारगंज गए थे। जनाजे में शामिल होने के बाद अमरिया पीलीभीत हाईवे से होकर घर लौट रहे थे। अमरिया क्षेत्र में भौनी गांव के पास पहुंचते ही अचानक वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसें में जीनत पत्नी सहकूर (50) और मीनत पत्नी बुंदन (45) की मौके पर मौत हो गई। 

 

गुलशन पत्नी जमील अहमद, तबस्सुम पत्नी रफीक अहमद, कैसर पत्नी तफसीर अहमद, चमन पत्नी मुजीर अहमद, चमन की एक साल की पुत्री अतीफा व नथिया पत्नी गफूर अहमद गंभीर घायल हो गए। हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ईको वैन जाहिद चला रहा था। इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें