फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दुष्कर्म पीड़िता की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर बढ़ेंगी धाराएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। नाजुक हालत से गुजर रही दुष्कर्म पीड़िता की शुक्रवार रात मौत हो गई। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीड़िता की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दर्ज रिपोर्ट को तरमीम करने की बात कही जा रही है।

घटना नगर के एक मोहल्ले की है। युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने कई बार दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर उसे गर्भपात की दवा खिला दी। बाद में शादी से इन्कार कर दिया। युवती ने शादी की जिद की तो आरोपी ने 18 फरवरी को उसे तेजाब पिला दिया। गंभीर हालत में पीड़िता को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

बाद में बरेली व दिल्ली में इलाज चला। चार दिन पहले परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पीड़िता की हालत लगातार बिगड़ती गई। बृहस्पतिवार को बयान दर्ज करने पहुंचे मजिस्ट्रेट को पीड़िता के बेसुध होने की वजह से लौटना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम पीड़िता ने दम तोड़ दिया। रात करीब एक बजे पुलिस ने पीड़िता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि पोस्टर्माटम रिपोर्ट आने पर दर्ज रिपोर्ट में धाराएं बढ़ाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें