फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दीडेंगा में जंगल की सीमा से होगी तार फेसिंग

Sun, 01 Jan 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल से सटे क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही पर अंकुश के लिए सोलर तार फेसिंग की जाएगी। इसके लिए डीएम ने 10 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी। माधोटांडा क्षेत्र के हल्दीडेंगा क्षेत्र में 15 दिन पूर्व डगा निवासी अहमद खां पर बाघ ने हमला कर मार डाला था। इसपर ग्रामीणों ने वन्यजीवों से सुरक्षा को तार फेसिंग कराने की मांग की थी। जानकारी होने पर डीएम ने वनविभाग से सोलर तार फेसिंग का प्रस्ताव मांगा था। वनविभाग ने हल्दीडेंगा क्षेत्र में हरदोई ब्रांच से खारजा नहर तक लगभग चार किमी क्षेत्र में तार फेसिंग के लिए 10 लाख का प्रस्ताव तैयार किया। शनिवार को डीएफओ कैलाश प्रकाश प्रस्ताव लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे। इस पर डीएम ने डीएसटीओ तिलक सिंह को बुलाकर तार फेसिंग की धनराशि जारी कर दी। डीएफओ ने बताया कि धनराशि प्राप्त हो गई है। जल्द की काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें