फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात में फाल्ट से चरमराई बिजली सप्लाई 

Thu, 06 Jul 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 बारिश शुरू होते ही बिजली विभाग की ओर से किए गए पुख्ता बंदोबस्त की पोल खुलने लगी है। दो दिन हुई बारिश में शहर से लेकर देहात तक बिजली सप्लाई चरमरा गई है। अफसर फाल्ट का रोना रो रहे हैं। अधिकारियों पर शिकायत को अनसुना करने और उपभोक्ता को टरकाने का आरोप लग रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली सप्लाई को लेकर बड़े-बड़े दावे किए थे। विभागीय अधिकारियों ने भी बयानबाजी की। कुछ दिनों तक इसका असर दिखाई दिया, लेकिन पिछले कुछ दिनों से जगह-जगह हो रहे फॉल्ट से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। बृहस्पतिवार को हुई बारिश के बाद शहर वासियों के सामने बिजली संकट गहरा गया। कई जगहों पर पेड़ की टहनियां टूटकर गिरने से फॉल्ट हो गए। इससे बरसात शुरू होते ही बिजली गुल हो गई। शहर से देहात तक घंटों बिजली कटौती से लोगों को जूझना पड़ा। इसको बारिश रुकने के बाद सुधार कराकर सुचारु कराया जा सका। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें