फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जमीन का पट्टा कराने के नाम पर की उगाही, किसान नेता समेत पांच नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। जमीन का पट्टा कराने के नाम पर तीन लोगों से 25 हजार रुपये वसूलने के मामले में एसपी के आदेश पर माधोटांडा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें किसान यूनियन अराजनीतिक के जिलाध्यक्ष समेत पांच लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन


माधोटांडा क्षेत्र के गांव राजपुर ताल्लुके महाराजपुर निवासी महेंद्र यादव ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि कुछ माह पहले पड़ोस के गांव सिमरा निवासी अरविंद यादव, भीमसेन, अखिलेख यादव उर्फ कपिल, नंकू यादव, जगपाल और किसान यूनियन अराजनीतिक के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह उनसे मिले।
उक्त लोगों ने गांव में स्थित कृषि भूमि के पट्टे आवंटित होने का हवाला देते हुए एक पट्टे के नाम पर 15 हजार रुपये देने की बात कही। आरोप है कि वह उक्त लोगों के झांसे में आ गया और तीन पट्टे कराने के नाम पर 25 हजार रुपये दे दिए। बावजूद इसके लंबा समय बीतने के बाद भी जमीन का न पट्टा कराया गया न ही रुपये लौटाए गए।
विज्ञापन

जानकारी करने पर पता चला कि उक्त जमीन का न्यायालय आयुक्त बरेली मंडल के यहां वाद विचाराधीन है। इसके बाद रुपये मांगने पर उक्त लोग गाली-गलौज करने लगे। धमकी देकर फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवाने की धमकी दी गई। एसओ अचल कुमार ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

पुलिस प्रशासन भू-माफिया के पक्ष में काम कर रहा है। सच्चाई दबाने के लिए फर्जी मुकदमें दर्ज कराए जा रहे हैं। सीलिंग की सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराने की लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन


-मंजीत सिंह, जिलाध्यक्ष, भाकियू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें