फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आज से सीसीटीवी की निगरानी में शुरू होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। यूपी बोर्ड परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आज से सीसीटीवी की निगरानी में शुरु होंगी। यह परीक्षाएं पहली फरवरी तक पूरी करानी होंगी। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए ड्रमंड कॉलेज में कंट्रोल रूम को बनाया गया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की तैयारी चल रही थी। अब आज से जिले के सभी कॉलेजों में अलग-अलग विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू हो जाएंगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बताया परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए ड्रमंड कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया गया है। केंद्रों पर परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कराई जाएगी। इसको लेकर पहले ही केंद्रों का निरीक्षण किया गया था। शहर के एसएन कॉलेज में 27 जनवरी को भौतिक विज्ञान इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा सुबह नौ बजे से होगी। 29 जनवरी को सुबह नौ बजे से रसायन विज्ञान की होगी।
विज्ञापन

पूरनपुर। सनातन धर्म इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नरेश शुक्ला ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की नैतिक खेल एवंं शारीरिक शिक्षा प्रयोगात्मक परीक्षा 25 जनवरी को, इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 27 जनवरी को, भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 28 जनवरी और जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा एक फरवरी को होगी।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. जाहिदा खातून ने बताया कि इंटरमीडिएट की भूगोल की प्रयोगात्मक परीक्षा 29 जनवरी को कॉलेज में, गृहविज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 31 जनवरी को कॉलेज में, इंटरमीडिएट जीव विज्ञापन व्यक्तिगत विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा आर्य पाठशाला इंटर कॉलेज में 27 जनवरी को, रसायन विज्ञान की आर्य पाठशाला इंटर कॉलेज में 28 जनवरी को, भौतिक विज्ञान व्यक्तिगत विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा आर्य पाठशाला इंटर कॉलेज में 28 जनवरी को होगी। पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार गौतम ने बताया कि इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा संस्थागत एवं व्यक्तिगत विद्यार्थियों की 27 जनवरी को, रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 28 और 29 जनवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें