फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो और बाइक की टक्कर, पीआरडी जवान की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर बिसेन गांव के पास सोमवार देर शाम टेंपो और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार अमरिया थाना क्षेत्र के गायबोझ गांव निवासी 45 वर्षीय पीआरडी जवान मोहन स्वरूप पुत्र रामस्वरूप की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक जिरौनिया (बरखेड़ा) निवासी 25 वर्षीय रामप्रकाश पुत्र ननकू, टेंपो सवार जहानाबाद के गांव देवीपुरा निवासी देवकी देवी (45) पत्नी ठाकुरदास और कल्यानपुर नौगवां गांव निवासी प्रेमवती (58) पुत्री गोविंदराम घायल हो गए। घायलों को अमरिया सीएचसी भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर रामप्रकाश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद मोहन स्वरूप के परिवार में हड़कंप मचा रहा। जिला अस्पताल पहुंची पत्नी सोमवती का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन उसको संभालते रहे। परिजन ने बताया कि मोहन स्वरूप की ड्यूटी नवीन मंडी समिति पीलीभीत में थी। इसके लिए वह घर से शाम छह बजे करीब निकल गए थे। हालांकि घायल बाइक सवार के बारे में कुछ नहीं बता पाए। चूंकि पीआरडी जवान खाकी वर्दी में था, तो सिपाही की मौत का शोर मच गया। सीओ सदर योगेंद्र कुमार दो थानों की पुलिस लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारी भी आ गए। सीओ सदर ने बताया कि हादसे को लेकर अभी पूरी तरह से स्पष्ट जानकारी कोई नहीं दे सका है। इसको लेकर पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। घायल रामप्रकाश के परिवार को भी सूचना भिजवाई जा रही है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें