फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ओवर एस्टीमेट बनाने में अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता मुख्यालय अटैच

विज्ञापन
प्रका​शित खबर ।
विज्ञापन
पीलीभीत। पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग के निर्माण को लेकर ओवर एस्टीमेट बनाने का खुलासा होने के बाद शासन ने नोटिस जारी किया था। इस पर अब लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता को लखनऊ मुख्यालय अटैच किया गया है।
विज्ञापन

पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग की मरम्मत के नाम पर लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने सड़क सही होने के बाद भी बजट को मांग लिया था। बजट में छह किलोमीटर के सही टुकड़े को भी खराब दिखा दिया गया था। इसको लेकर पीडब्ल्यूडी मुख्यालय से जब वीडियो कॉल कर सड़क को देखा गया तो मामला खुला था।
इसको लेकर तीन अभियंताओं को नोटिस जारी किया गया था। मामले को लेकर अमर उजाला ने खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। अब इस मामले में बृहस्पतिवार को पहले सहायक अभियंता सिविल राजीव गंगवार को लखनऊ मुख्यालय अटैच किया गया था। इसका आदेश आने के बाद शाम को ही अधिशासी अभियंता उदय नरायन भी आदेश जारी कर दिया गया। उनको भी लखनऊ प्रधान कार्यालय से अटैच किया गया है। इस कार्रवाई से अन्य अभियंताओं में खलबली मची हुई है। पूरे दिन इस कार्रवाई को लेकर कार्यालय में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें