पीलीभीत। अमर उजाला की हमराही छात्रवृत्ति परीक्षा में तीन छात्र शामिल हुए। छात्रों को परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा को लेकर छात्रों में उत्साह रहा।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट पास अमर उजाला के हमराही बच्चों के लिए आगे की पढ़ाई में मदद के लिए अमर उजाला की ओर से छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इसमें टॉप करने वाले बच्चे को 10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति अमर उजाला की ओर से दी जाएगी। यह परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है। रविवार पूर्वाह्न 11 बजे से परीक्षा शुरू हुई। डेढ़ घंटे की परीक्षा को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखा गया।
00
परीक्षा में सारे प्रश्न पढ़े हुए आए थे। कुछ सवालों को हल करने में दिक्कत आई। इन्हें हल करने मेंं थोड़ा वक्त लगा। बाकी अन्य प्रश्नों में किसी तरह की दिक्कत नही हुई। - स्पर्श, मोहल्ला पूरनमल
-
पेपर बहुत अच्छा रहा। सभी प्रश्नों के उत्तर दिए है। स्वयं के आकलन के हिसाब से परीक्षाफल भी अच्छा ही रहेगा। - निखिल अवस्थी, मोहल्ला मोहतशिम खां।
-
परीक्षा को लेकर पहले से ही तैयारी कर रखी थी। उम्मीद है कि परीक्षाफल पेपर की तरह ही अच्छा रहेगा। छात्रवृत्ति मिलने की उम्मीद है। - कुसुम, गौहनिया चिड़ियादाह।
कुसुम ।
कुसुम ।