फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को जमीन पर बैठाने वाले स्कूल नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र

Thu, 16 Mar 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान जिन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने जमीन पर बैठकर परीक्षा दी, उन स्कूलों में अगली बार परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने डीआईओएस को ऐसे परीक्षा केंद्रों को नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा को लेकर शासन ने पूर्व में ही स्वीकृत परीक्षा केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे, लेकिन स्थानीय स्तर पर इस निर्देश को हवा में उड़ा दिया गया। जिले में बृहस्पतिवार से शुरू हुई परीक्षा के दौरान बीसलपुर व बिलसंडा क्षेत्र के कई परीक्षा केद्रों पर फर्नीचर न होने से परीक्षार्थियों को जमीन पर बैठकर परीक्षा देनी पड़ी। पहले दिन परीक्षा केंद्रों का जायजा लेने पहुंचे संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) एसपी द्विवेदी को भी मीरपुर वाहनपुर परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी जमीन पर बैठकर परीक्षा देते मिले। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने डीआईओएस अनिल कुमार मिश्र को फर्नीचर उपलब्ध न कराने वाले परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बताया कि जिले के कई परीक्षा केंद्रों पर फर्नीचर न होने की जानकारी मिली है। अगली बार ऐसे कॉलेजों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें